कल लिटिल इप्टा का शिविर शुरू हो गया. यह शिविर का ३७ साल का हो गया . सुबह सुबह सूरसदन के बेसमेंट में महेंद्र राही जी के हारमोनियम की धुन पे "सा रे गा मा" गाते किशोर , बाल और युवा .... शिविर का प्रथम दिन इप्टा के महासचिव श्री जीतेन्द्र रघुवंशी जी के सानिध्य में शुरू हुआ , उन्होंने सभी से परिचय लेते हुए उन्हें भाषा और उच्चारण के बारीकियों के बारे में बताया और हम सभी उत्साहवर्धन किया , पहले दिन हमारी बाल नृत्य प्रशिक्षिका रक्षा गोयल ने नृत्य के बेसिक स्टेप्स बताये और मुझ पर अभिनय पक्ष सँभालने की जिम्मेदारी थी . पहले दिन १५ बाल, किशोर और युवा कलाकार हमारे साथ थे, "हम होंगे कामयाब " गीत को एक नारे की तरह लेते हुए शिविर का प्रथम दिवस उत्साह जनक था!
No comments:
Post a Comment